raunaq-e-daaman-e-sad-chaak kahaan se laayein | रौनक़-ए-दामन-ए-सद-चाक कहाँ से लाएँ

  - Liaqat Jafri

रौनक़-ए-दामन-ए-सद-चाक कहाँ से लाएँ
शहर में दश्त की पोशाक कहाँ से लाएँ

हालत-ए-जज़्ब में इदराक कहाँ से लाएँ
ज़हर के वास्ते तिरयाक कहाँ से लाएँ

गर्द-हा-ए-ख़स-ओ-ख़ाशाक कहाँ से लाएँ
इस क़दर गर्दिश-ए-अफ़्लाक कहाँ से लाएँ

पानी ले आए हैं अब एक नई उलझन है
कूज़ा-गर तेरे लिए ख़ाक कहाँ से लाएँ

चेहरा-मोहरा तो बहर-हाल दमक ही लेगा
ताबिश-ए-चश्मा-ए-नम-नाक कहाँ से लाएँ

तुझ को बिल्कुल नहीं एहसास-ए-हुनर ऐ दरिया
अब तिरे वास्ते तैराक कहाँ से लाएँ

ख़ाक-ज़ादे हैं सो बस एक ही रंगत है नसीब
ख़ुद में सद-रंगी-ए-अफ़्लाक कहाँ से लाएँ

हम भी जी भर के तुझे कोसते फिरते लेकिन
हम तिरा लहजा-ए-बे-बाक कहाँ से लाएँ

  - Liaqat Jafri

Beqarari Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Liaqat Jafri

As you were reading Shayari by Liaqat Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Liaqat Jafri

Similar Moods

As you were reading Beqarari Shayari Shayari