हुस्न से हट के मोहब्बत की नज़र जाए कहाँ

कोई मंज़िल न मिले राह-गुज़र जाए कहाँ

तुम बहुत दूर हो हम भी कोई नज़दीक नहीं
दिल का क्या ठीक है कम-बख़्त ठहर जाए कहाँ

देखिए ख़्वाब-ए-सहर चाटिए दीवार-ए-अज़ल
रात जाती नज़र आती है मगर जाए कहाँ

रुख़-ए-सहरा है 'ख़िज़ाँ' घर की तरफ़ मुद्दत से
हम जो सहरा की तरफ़ जाएँ तो घर जाए कहाँ

— Mahboob Khizan

More by Mahboob Khizan

Other ghazal from the same pen

See all from Mahboob Khizan →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling