ai zindagi tu to sadaa aasaan thii | ऐ ज़िंदगी तू तो सदा आसान थी

  - Manohar Shimpi

ऐ ज़िंदगी तू तो सदा आसान थी
इंसानियत की ख़ास इक पहचान थी

बेबस लगे है ज़ुल्मत-ए-शब में तू भी
टूटे हुए ही छत से क्या अनजान थी

देखा मिला वो दिल-कशी ही थी तेरी
रह के कई तू दूर भी अरमान थी

जाने कहाँ गुमनाम यूँँ ही हो गई
तू ही कभी खोई हुई पहचान थी

बातें मुलाक़ातें हुई हैं हिज्र में
सुन के लगे मुझ में मेरी क्या जान थी

चर्चे बहुत सारे हुए कॉलेज में
कहते उसी से ही 'मनोहर' शान थी

  - Manohar Shimpi

Aarzoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Aarzoo Shayari Shayari