dasht men jo adoo the purane lage | दश्त में जो अदू थे पुराने लगे

  - Manohar Shimpi

दश्त में जो अदू थे पुराने लगे
दाव वो भी नए आज़माने लगे

हम अदू से लड़े हैं बहुत जोश में
होश उनके सही अब ठिकाने लगे

ख़ूब ऊंँचा रहा तेरा रुतबा सदा
सर झुका के नज़र सब मिलाने लगे

रोब झूठा दिखाते रहे हैं वही
झूठ क्या और सच क्या न जाने लगे

दाव पर दाव कब से चले हैं यहाँ
ख़ूब रखके नज़र आज़माने लगे

रोब हमने 'मनोहर' बढ़ाया बहुत
जश्न आज़ादी का हम मनाने लगे

  - Manohar Shimpi

Motivational Shayari in Hindi

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari