कोई आईना चमकता रखना
सिर्फ़ अपनों से दमकता रखना
ख़ास ख़ुशियों के लिए ही उस
में
कोई कोना फिर महकता रखना
कोई रिश्ता सिर्फ़ ऐसे रखना
दोस्तों से फिर चहकता रखना
कामयाबी कश्मकश में भी फिर
वास्ता ज़िंदा दहकता रखना
जब ख़ुदा का घर सभी का है तो
राब्ता उस से दमकता रखना
कोई घर होगा बड़ा या छोटा
बाब घर का ही खनकता रखना
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Manohar Shimpi
our suggestion based on Manohar Shimpi
As you were reading Bahan Shayari Shayari