muddaton baad jab bhi khoob dekhoonga | मुद्दतों बाद जब भी ख़ूब देखूंँगा

  - Manohar Shimpi

मुद्दतों बाद जब भी ख़ूब देखूंँगा
देखके क्यूँँ उसे गहरा न सोचूंँगा

याद आती रही है वो बहुत लेकिन
राज़ दिल का उसे कोई न बोलूंँगा

फ़ैसले पर नदामत ही नहीं मुझको
ज़िक्र उसका हुआ था ये न बोलूंँगा

सिर्फ़ तेरे बिना तन्हा जिया कैसे
ज़ुल्म ऐसा कभी फिर मैं न झेलूंँगा

ज़ेहन में हैं वही यादें अभी वैसे
बोलकर क्यूँ उसे ऐसे न खो दूंँगा

जब 'मनोहर' कभी रंजिश न थी दिल में
साथ उसका मिला है ख़ूब बोलूंँगा

  - Manohar Shimpi

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari