be-ravi o zulf-e-yaar hai rone se kaam yaa | बे-रवी ओ ज़ुल्फ़-ए-यार है रोने से काम याँ

  - Meer Taqi Meer

बे-रवी ओ ज़ुल्फ़-ए-यार है रोने से काम याँ
दामन है मुँह पे अब्र-ए-नमत सुब्ह-ओ-शाम याँ

आवाज़ा ही जहाँ में हमारा सुना करो
अन्क़ा के तौर ज़ीस्त है अपनी ब-नाम याँ

वस्फ़-ए-दहन से उस के न आगे क़लम चले
या'नी क्या है ख़ा
में ने ख़त्म कलाम याँ

ग़ालिब ये है कि मौसम-ए-ख़त वाँ क़रीब है
आने लगा है मुत्तसिल उस का पयाम याँ

मत खा फ़रेब-ए-इज्ज़ अज़ीज़ान-ए-हाल का
पिन्हाँ किए हैं ख़ाक में यारों ने दाम याँ

कोई हुआ न दस्त-बसर शहर-ए-हुस्न में
शायद नहीं है रस्म-ए-जवाब सलाम याँ

नाकाम रहने ही का तुम्हें ग़म है आज 'मीर'
बहुतों के काम हो गए हैं कुल तमाम याँ

  - Meer Taqi Meer

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari