khoveñ hain neend mirii museebat bayaaniyaan | खोवें हैं नींद मेरी मुसीबत बयानीयाँ

  - Meer Taqi Meer

खोवें हैं नींद मेरी मुसीबत बयानीयाँ
तुम भी तो एक रात सुनो ये कहानियाँ

क्या आग दे के तौर को की तर्क सर-कशी
उस शो'ले की वही हैं शरारत की बानीयाँ

सोहबत रखा किया वो सफिया-ओ-ज़लाल से
दिल ही में ख़ूँ हुआ कीं मिरी नुक्ता-दानियाँ

हम से तो कीने ही की अदाएँ चली गईं
बे-लुत्फ़ियाँ यही यही ना-मेहरबानियाँ

तलवार के तले ही गया अहद-ए-इम्बिसात
मर मर के हम ने काटी हैं अपनी जवानियाँ

गाली सिवाए मुझ से सुख़न मत किया करो
अच्छी लगे हैं मुझ को तिरी बद-ज़बानियाँ

ग़ैरों ही के सुख़न की तरफ़ गोश-ए-यार थे
इस हर्फ़-ए-ना-शिनो ने हमारी न मानियां

ये बे-क़रारियाँ न कभू इन नय-देखीयाँ
जाँ-काहीयाँ हमारी बहुत सहल जानियाँ

मारा मुझे भी सान के ग़ैरों में उन ने 'मीर'
क्या ख़ाक में मिलाईं मिरी जाँ-फ़िशानीयाँ

  - Meer Taqi Meer

Aag Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Aag Shayari Shayari