कोफ़्त से जान लब पे आई है

हम ने क्या चोट दिल पे खाई है

लिखते रुक़ा लिखे गए दफ़्तर
शौक़ ने बात क्या बढ़ाई है

आरज़ू उस बुलंद ओ बाला की
क्या बला मेरे सर पे लाई है

दीदनी है शिकस्तगी दिल की
क्या इमारत ग़मों ने ढाई है

है तसन्नो कि लाल हैं वे लब
या'नी इक बात सी बनाई है

दिल से नज़दीक और इतना दूर
किस से उस को कुछ आशनाई है

बे-सुतूँ क्या है कोहकन कैसा इश्क़ की ज़ोर आज़माई है

जिस मरज़ में कि जान जाती है
दिलबरों ही की वो जुदाई है

याँ हुए ख़ाक से बराबर हम
वाँ वही नाज़ ओ ख़ुद-नुमाई है

ऐसा मौता है ज़िंदा-ए-जावेद
रफ़्ता-ए-यार था जब आई है

मर्ग-ए-मजनूँ से अक़्ल गुम है 'मीर'
क्या दिवाने ने मौत पाई है

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Haya Shayari

Shers of haya.

All Haya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling