mehr ki tujh se tavakko thii sitamgar niklaa | महर की तुझ से तवक़्क़ो' थी सितमगर निकला

  - Meer Taqi Meer

महर की तुझ से तवक़्क़ो' थी सितमगर निकला
मोम समझे थे तिरे दिल को सो पत्थर निकला

दाग़ हूँ रश्क-ए-मोहब्बत से कि इतना बेताब
किस की तस्कीं के लिए घर से तू बाहर निकला

जीते जी आह तिरे कूचे से कोई न फिरा
जो सितम-दीदा रहा जा के सो मर कर निकला

दिल की आबादी की इस हद है ख़राबी कि न पूछ
जाना जाता है कि उस राह से लश्कर निकला

अश्क-ए-तर क़तरा-ए-ख़ूँ लख़्त-ए-जिगर पारा-ए-दिल
एक से एक अदद आँख से बह कर निकला

कुंज-कावी जो की सीने की ग़म-ए-हिज्राँ ने
इस दफ़ीने में से अक़साम-ए-जवाहर निकला

हम ने जाना था लिखेगा तू कोई हर्फ़ ऐ 'मीर'
पर तिरा नामा तो इक शौक़ का दफ़्तर निकला

  - Meer Taqi Meer

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari