nikle hai jins-e-husn kisi kaarwaan men | निकले है जिंस-ए-हुस्न किसी कारवाँ में

  - Meer Taqi Meer

निकले है जिंस-ए-हुस्न किसी कारवाँ में
ये वो नहीं मताअ' कि हो हर दुकान में

जाता है इक हुजूम-ए-ग़म इश्क़-जी के साथ
हंगामा ले चले हैं हम उस भी जहान में

यारब कोई तो वास्ता सर-गश्तगी का है
यक 'इश्क़ भर रहा है तमाम आसमान में

हम उस से आह सोज़-ए-दिल अपना न कह सके
थे आतिश-ए-दरूँ से फफोले ज़बान में

ग़म खींचने को कुछ तो तवानाई चाहिए
सिवय्याँ न दिल में ताब न ताक़त है जान में

ग़ाफ़िल न रहियो हम से कि हम वे नहीं रहे
होता है अब तो हाल 'अजब एक आन में

वे दिन गए कि आतिश-ए-ग़म दिल में थी निहाँ
सोज़िश रहे है अब तो हर इक उस्तुख़्वान में

दिल नज़र-ओ-दीदा-पेश-कश ऐ बाइस-ए-हयात
सच कह कि जी लगे है तिरा किस मकान में

खींचा न कर तू तेग़ कि इक दिन नहीं हैं हम
ज़ालिम क़बाहतें हैं बहुत इम्तिहान में

फाड़ा हज़ार जा से गरेबान-ए-सब्र-ए-'मीर'
क्या कह गई नसीम-ए-सहर गुल के कान में

  - Meer Taqi Meer

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari