samjhe the meer ham ki ye naasoor kam hua | समझे थे 'मीर' हम कि ये नासूर कम हुआ

  - Meer Taqi Meer

समझे थे 'मीर' हम कि ये नासूर कम हुआ
फिर उन दिनों मैं दीदा-ए-ख़ूँ-बार नम हुआ

आए ब-रंग-ए-अब्र अरक़-नाक तुम उधर
हैरान हूँ कि आज किधर को करम हुआ

तुझ बिन शराब पी के मूए सब तिरे ख़राब
साक़ी बग़ैर तेरे उन्हें जाम-ए-सम हुआ

काफ़िर हमारे दिल की न पूछ अपने 'इश्क़ में
बैत-उल-हराम था सो वो बैतुस-सनम हुआ

ख़ाना-ख़राब किस का किया तेरी चश्म ने
था कौन यूँँ जिसे तू नसीब एक दम हुआ

तलवार किस के ख़ून में सर डूब है तिरी
ये किस अजल-रसीदा के घर पर सितम हुआ

आई नज़र जो गोर सुलैमाँ की एक रोज़
कूचे पर उस मज़ार के था ये रक़म हुआ

का-ए-सर-कशाँ जहान में खींचा था में भी सर
पायान-ए-कार मोर की ख़ाक-ए-क़दम हुआ

अफ़्सोस की भी चश्म थी उन से ख़िलाफ़-ए-अक़्ल
बार-ए-इलाक़ा से तो अबस पुश्त-ए-ख़म हुआ

अहल-ए-जहाँ हैं सारे तिरे जीते-जी तलक
पूछेंगे भी न बात जहाँ तो अदम हुआ

क्या क्या अज़ीज़ दोस्त मिले 'मीर' ख़ाक में
नादान याँ कसो का कसो को भी ग़म हुआ

  - Meer Taqi Meer

Kashti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Kashti Shayari Shayari