रात प्यासा था मेरे लोहू का
हूँ दिवाना तिरे सग को का
शोला-ए-आह जूँ-तूँ अब मुझ को
फ़िक्र है अपने हर बिन मू का
है मिरे यार की मिसों का रश्क
कुश्ता हूँ सब्ज़ा-ए-लब-ए-जू का
बोसा देना मुझे न कर मौक़ूफ़
है वज़ीफ़ा यही दुआ-गो का
मैं ने तलवार से हिरन मारे 'इश्क़ कर तेरी चश्म-ओ-अबरू का
शोर क़ुलक़ुल के होती थी माने
रीश-ए-क़ाज़ी पे रात मैं थूका
इत्र-आगीं है बाद-ए-सुब्ह मगर
खुल गया पेच-ए-ज़ुल्फ़ ख़ुश्बू का
एक दो हूँ तो सहर-ए-चश्म कहूँ
कारख़ाना है वाँ तो जादू का
'मीर' हर-चंद मैं ने चाहा लेक
न छुपा इश्क़-ए-तिफ़्ल बद-ख़ू का
नाम उस का लिया इधर-ऊधर
उड़ गया रंग ही मिरे रू का
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer
our suggestion based on Meer Taqi Meer
As you were reading Diversity Shayari Shayari