पल में जहाँ को देखते मेरे डुबो चुका

इक वक़्त में ये दीदा भी तूफ़ान रो चुका

अफ़्सोस मेरे मुर्दे पर इतना न कर कि अब
पछताना यूँ ही सा है जो होना था हो चुका

लगती नहीं पलक से पलक इंतिज़ार में
आँखें अगर यही हैं तो भर नींद सो चुका

यक चश्मक-ए-प्याला है साक़ी बहार-ए-उम्र
झपकी लगी कि दूर ये आख़िर ही हो चुका

मुमकिन नहीं कि गुल करे वैसी शगुफ़्तगी
उस सर
ज़मीं में तुख़्म-ए-मोहब्बत मैं बो चुका

पाया न दिल बहाएा हुआ सैल-ए-अश्क का
मैं पंजा-ए-मिज़ा से समुंदर बिलो चुका

हर सुब्ह हादसे से ये कहता है आसमाँ
दे जाम-ए-ख़ून 'मीर' को गर मुँह वो धो चुका

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling