gham us ko saari raat sunaaya to kya hua | ग़म उस को सारी रात सुनाया तो क्या हुआ

  - Meer Taqi Meer

ग़म उस को सारी रात सुनाया तो क्या हुआ
या रोज़ उठ के सर को फिराया तो क्या हुआ

उन ने तो मुझ को झूटे भी पूछा न एक बार
मैं ने उसे हज़ार जताया तो क्या हुआ

ख़्वाहाँ नहीं वो क्यूँ ही मैं अपनी तरफ़ से यूँ
दिल दे के उस के हाथ बिकाया तो क्या हुआ

अब सई कर सिपहर कि मेरे मूए गए
उस का मिज़ाज मेहर पे आया तो क्या हुआ

मत रंजा कर किसी को कि अपने तो ए'तिक़ाद
दिल ढाए कर जो का'बा बनाया तो क्या हुआ

मैं सैद-ए-नातवाँ भी तुझे क्या करूँगा याद
ज़ालिम इक और तीर लगाया तो क्या हुआ

क्या क्या दुआएँ माँगी हैं ख़ल्वत में शैख़ यूँ
ज़ाहिर जहाँ से हाथ उठाया तो क्या हुआ

वो फ़िक्र कर कि चाक-ए-जिगर पावे इल्तियाम
नासेह जो तू ने जामा सुलाया तो क्या हुआ

जीते तो 'मीर' उन ने मुझे दाग़ ही रक्खा
फिर गोर पर चराग़ जलाया तो क्या हुआ

  - Meer Taqi Meer

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

    आँख में नम तक आ पहुँचा हूँ
    उसके ग़म तक आ पहुँचा हूँ

    पहली बार मुहब्बत की थी
    आख़री दम तक आ पहुँचा हूँ
    Read Full
    Khalil Ur Rehman Qamar
    96 Likes
    उठाओ कैमरा तस्वीर खींच लो इन की
    उदास लोग कहाँ रोज़ मुस्कराते हैं
    Malikzada Javed
    66 Likes
    ग़म है तो कोई लुत्फ़ नहीं बिस्तर-ए-गुल पर
    जी ख़ुश है तो काँटों पे भी आराम बहुत है
    Kaleem Aajiz
    40 Likes
    पेड़ का दुख तो कोई पूछने वाला ही न था
    अपनी ही आग में जलता हुआ साया देखा
    Jameel Malik
    25 Likes
    अब कारगह-ए-दहर में लगता है बहुत दिल
    ऐ दोस्त कहीं ये भी तिरा ग़म तो नहीं है
    Majrooh Sultanpuri
    10 Likes
    कुल जोड़ घटाकर जो ये संसार का दुख है
    उतना तो मिरे इक दिल-ए-बेज़ार का दुख है

    शाइर हैं तो दुनिया से अलग थोड़ी हैं लोगों
    सबकी ही तरह हमपे भी घर बार का दुख है
    Read Full
    Ashutosh Vdyarthi
    50 Likes
    वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
    हौसले मुश्किलों में पलते हैं
    Mahfuzur Rahman Adil
    17 Likes
    बहुत से ग़म समेट कर बनाई एक डायरी
    चुवाव देख रात भर बनाई एक डायरी

    ये हर्फ़ हर्फ़ लफ़्ज़ लफ़्ज़ क़ब्र है वरक़ वरक़
    दिल-ए-हज़ीं से इस क़दर बनाई एक डायरी
    Read Full
    Aves Sayyad
    तू भी कब मेरे मुताबिक मुझे दुख दे पाया
    किस ने भरना था ये पैमाना अगर खाली था

    एक दुख ये कि तू मिलने नही आया मुझसे
    एक दुख ये है उस दिन मेरा घर खाली था
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    161 Likes
    ग़म के पीछे मारे मारे फिरना क्या
    ये दौलत तो घर बैठे आ जाती है
    Shakeel Jamali
    33 Likes

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

    आ जाएँ हम नज़र जो कोई दम बहुत है याँ
    मोहलत हमें बिसान-ए-शरर कम बहुत है याँ

    यक लहज़ा सीना-कोबी से फ़ुर्सत हमें नहीं
    यानी कि दिल के जाने का मातम बहुत है याँ

    हासिल है क्या सिवाए तराई के दहर में
    उठ आसमाँ तले से कि शबनम बहुत है याँ

    माइल-ब-ग़ैर होना तुझ अबरू का ऐब है
    थी ज़ोर ये कमाँ वले ख़म-चम बहुत है याँ

    हम रह-रवान-ए-राह-ए-फ़ना देर रह चुके
    वक़्फ़ा बिसान-ए-सुब्ह कोई दम बहुत है याँ

    इस बुत-कदे में मअ'नी का किस से करें सवाल
    आदम नहीं है सूरत-ए-आदम बहुत है याँ

    आलम में लोग मिलने की गों अब नहीं रहे
    हर-चंद ऐसा वैसा तो आलम बहुत है याँ

    वैसा चमन से सादा निकलता नहीं कोई
    रंगीनी एक और ख़म-ओ-चम बहुत है याँ

    एजाज़-ए-ईसवी से नहीं बहस इश्क़ में
    तेरी ही बात जान मुजस्सम बहुत है याँ

    मेरे हलाक करने का ग़म है अबस तुम्हें
    तुम शाद ज़िंदगानी करो ग़म बहुत है याँ

    दिल मत लगा रुख़-ए-अरक़-आलूद यार से
    आईने को उठा कि ज़मीं नम बहुत है याँ

    शायद कि काम सुब्ह तक अपना खिंचे न 'मीर'
    अहवाल आज शाम से दरहम बहुत है याँ
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए
    पंखुड़ी इक गुलाब की सी है
    Meer Taqi Meer
    50 Likes
    दिल में भरा ज़-बस-कि ख़याल-ए-शराब था
    मानिंद आइने के मिरे घर में आब था

    मौजें करे है बहर-ए-जहाँ में अभी तो तू
    जानेगा बा'द-ए-मर्ग कि आलम हबाब था

    उगते थे दस्त-ए-बुलबुल-ओ-दामान गुल बहम
    सहन-ए-चमन नमूना-ए-यौम-उल-हिसाब था

    टुक देख आँखें खोल के उस दम की हसरतें
    जिस दम ये सूझेगी कि ये आलम भी ख़्वाब था

    दिल जो न था तो रात ज़-ख़ुद-रफ़तगी में 'मीर'
    गह इंतिज़ार ओ गाह मुझे इज़्तिराब था
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    कहते हो इत्तिहाद है हम को
    हाँ कहो ए'तिमाद है हम को

    शौक़ ही शौक़ है नहीं मालूम
    इस से क्या दिल निहाद है हम को

    ख़त से निकले है बेवफ़ाई-ए-हुस्न
    इस क़दर तो सवाद है हम को

    आह किस ढब से रोइए कम कम
    शौक़ हद से ज़ियाद है हम को

    शैख़ ओ पीर-ए-मुग़ाँ की ख़िदमत में
    दिल से इक ए'तिक़ाद है हम को

    सादगी देख इश्क़ में उस के
    ख़्वाहिश-ए-जान शाद है हम को

    बद-गुमानी है जिस से तिस से आह
    क़स्द-ए-शोर-ओ-फ़साद है हम को

    दोस्ती एक से भी तुझ को नहीं
    और सब से इनाद है हम को

    नामुरादाना ज़ीस्त करता था
    'मीर' का तौर याद है हम को
    Read Full
    Meer Taqi Meer
    मैं कौन हूँ ऐ हम-नफ़साँ सोख़्ता-जाँ हूँ
    इक आग मिरे दिल में है जो शो'ला-फ़िशाँ हूँ

    लाया है मिरा शौक़ मुझे पर्दे से बाहर
    मैं वर्ना वही ख़ल्वती-ए-राज़-ए-निहाँ हूँ

    जल्वा है मुझी से लब-ए-दरिय-ए-सुख़न पर
    सद-रंग मिरी मौज है मैं तब-ए-रवाँ हूँ

    पंजा है मिरा पंजा-ए-ख़ुर्शीद मैं हर सुब्ह
    मैं शाना-सिफ़त साया-ए-रू ज़ुल्फ़-ए-बुताँ हूँ

    देखा है मुझे जिन ने सो दीवाना है मेरा
    मैं बाइ'स-ए-आशुफ़्तगी-ए-तब-ए-जहाँ हूँ

    तकलीफ़ न कर आह मुझे जुम्बिश-ए-लब की
    मैं सद सुख़न-आग़ुश्ता-ब-ख़ूँ ज़ेर-ए-ज़बाँ हूँ

    हूँ ज़र्द ग़म-ए-ताज़ा-निहालान-ए-चमन से
    उस बाग़-ए-ख़िज़ाँ-दीदा में मैं बर्ग-ए-ख़िज़ाँ हूँ

    रखती है मुझे ख़्वाहिश-ए-दिल बस-कि परेशाँ
    दरपय न हो इस वक़्त ख़ुदा जाने कहाँ हूँ

    इक वहम नहीं बेश मिरी हस्ती-ए-मौहूम
    उस पर भी तिरी ख़ातिर-ए-नाज़ुक पे गराँ हूँ

    ख़ुश-बाशी-ओ-तंज़िया-ओ-तक़द्दुस थे मुझे 'मीर'
    अस्बाब पड़े यूँ कि कई रोज़ से याँ हूँ
    Read Full
    Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari