kaii din sulook vidaa ka mire dar pay dil zaar tha | कई दिन सुलूक विदाअ' का मिरे दर पय दिल ज़ार था

  - Meer Taqi Meer

कई दिन सुलूक विदाअ' का मिरे दर पय दिल ज़ार था
कभू दर्द था कभू दाग़ था कभू ज़ख़्म था कभू वार था

दम-ए-सुब्ह बज़्म-ए-ख़ुश जहाँ शब-ए-ग़म से कम न थी मेहरबाँ
कि चराग़ था सो तू दूद था जो पतंग था सो ग़ुबार था

दिल ख़स्ता-लोहू जो हो गया तो भला हुआ कि कहाँ तलक
कभू सोज़-ए-सीना से दाग़ था कभू दर्द-ओ-ग़म से फ़िगार था

दिल-ए-मुज़्तरिब से गुज़र गई शब-ए-वस्ल अपनी ही फ़िक्र में
न दिमाग़ था न फ़राग़ था न शकेब था न क़रार था

जो निगाह की भी पलक उठा तो हमारे दिल से लहू बहा
कि वहीं वो नावक-ए-बे-ख़ता कसो के कलेजे के पार था

ये तुम्हारी इन दिनों दोस्ताँ मिज़ा जिस के ग़म में है ख़ूँ-चकाँ
वही आफ़त-ए-दिल-ए-आशिक़ाँ कसो वक़्त हम से भी यार था

नहीं ताज़ा-दिल की शिकस्तगी यही दर्द था यही ख़स्तगी
उसे जब से ज़ौक़-ए-शिकार था उसे ज़ख़्म से सरोकार था

कभू जाएगी जो उधर सबा तो ये कहियो उस से कि बेवफ़ा
मगर एक 'मीर' शिकस्ता-पा तिरे बाग़-ए-ताज़ा में ख़ार था

  - Meer Taqi Meer

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari