rahe khayal tanik ham bhi roo-siyaahon ka | रहे ख़याल तनिक हम भी रू-सियाहों का

  - Meer Taqi Meer

रहे ख़याल तनिक हम भी रू-सियाहों का
लगे हो ख़ून बहुत करने बे-गुनाहों का

नहीं सितारे ये सूराख़ पड़ गए हैं तमाम
फ़लक हरीफ़ हुआ था हमारी आहों का

गली में उस की फटे कपड़ों पर मिरे मत जा
लिबास-ए-फ़क़्र है वाँ फ़ख़्र बादशाहों का

तमाम ज़ुल्फ़ के कूचे हैं मार-ए-पेच उस की
तुझी को आवे दिला चलना ऐसी राहों का

उसी जो ख़ूबी से लाए तुझे क़यामत में
तो हर्फ़-ए-कुन ने किया गोश दाद-ख़्वाहों का

तमाम-उम्र रहें ख़ाक ज़ेर-ए-पा उस की
जो ज़ोर कुछ चले हम इज्ज़ दस्त-गाहों का

कहाँ से तह करें पैदा ये नाज़िमान-ए-हाल
कि पोच-बाफ़ी ही है काम इन जुलाहों का

हिसाब काहे का रोज़-ए-शुमार में मुझ से
शुमार ही नहीं है कुछ मिरे गुनाहों का

तिरी जो आँखें हैं तलवार के तले भी इधर
फ़रेब-ख़ुर्दा है तू 'मीर' किन निगाहों का

  - Meer Taqi Meer

Murder Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Murder Shayari Shayari