ये 'मीर'-ए-सितम-कुश्ता किसू वक़्त जवाँ था
अंदाज़-ए-सुख़न का सबब शोर ओ फ़ुग़ाँ था
जादू की पुड़ी पर्चा-ए-अबयात था उस का
मुँह तकिए ग़ज़ल पढ़ते 'अजब सेहर-बयाँ था
जिस राह से वो दिल-ज़दा दिल्ली में निकलता
साथ उस के क़यामत का सा हंगामा रवाँ था
अफ़्सुर्दा न था ऐसा कि जूँ आब-ज़दा ख़ाक
आँधी थी बला था कोई आशोब-ए-जहाँ था
किस मर्तबा थी हसरत-ए-दीदार मिरे साथ
जो फूल मिरी ख़ाक से निकला निगराँ था
मजनूँ को अबस दावा-ए-वहशत है मुझी से
जिस दिन कि जुनूँ मुझ को हुआ था वो कहाँ था
ग़ाफ़िल थे हम अहवाल-ए-दिल-ए-ख़स्ता से अपने
वो गंज उसी कुंज-ए-ख़राबी में निहाँ था
किस ज़ोर से फ़रहाद ने ख़ारा-शिकनी की
हर-चंद कि वो बेकस ओ बे-ताब-ओ-तवाँ था
गो 'मीर' जहाँ में किन्हों ने तुझ को न जाना
मौजूद न था तू तो कहाँ नाम-ओ-निशाँ था
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer
our suggestion based on Meer Taqi Meer
As you were reading Environment Shayari Shayari