Top 20 Hug Shayari

Discover a heartwarming collection of Hug Shayari that beautifully captures the emotions of love, comfort, and connection. These poetic lines celebrate the magic of a hug and its power to express unspoken feelings.

आज के दिन कभी सीने से लगाते थे तुम्हें और अब तुम को बधाई भी नहीं दे सकते — Astitwa Ankur
दे डाला हम ने सीने से दिल को निकाल कर रखता नहीं वो शख़्स उसे भी सँभाल कर — Tausif Alam
सीने से लगा लो मुझे तुम इक दफ़ा आ कर स्वेटर से मेरी जान ये सर्दी नहीं रुकती — Dipendra Singh 'Raaz'
तुम अपना दीन दिखाओ उसे, मोहब्बत भी गले लगाओ मगर पहले तुम सलाम करो — Mohammad Aquib Khan
हम गले मिलने ही वाले थे मगर आ गया मज़हब हमारे बीच में — Umesh Maurya
ये सर्द मौसम ये घनघोर कोहरा आओ ज़रा तुम गले से लगा लो — Vishal sharma
शक है तुझे अगर ये अब भी गुदाज़ है दिल तो सीने से कभी ये पत्थर निकाल मेरा — Abhay Aadiv
हर मुलाक़ात पे सीने से लगाने वाले कितने प्यारे है मुझे छोड़ के जाने वाले — Vipul Kumar
मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला — Bashir Badr
बुरे हालात है पर यार अब भी गले मिलता है, सेहत पूछता है — Gagan Bajad 'Aafat'
अपने सीने से लगाकर जो तेरा ग़म रक्खा दिल की मिट्टी को हमेशा ही मुलायम रक्खा — Nirmal Nadeem
बिछड़ते हुए मेरे सीने से लग कर वो रो कर के बोली मुझे याद रखना — Gaurav Singh
हम गले लगा कर के तुम को माफ़ कर देंगे लौट कर चले आओ इस महीने होली है — Gaurav Singh