मुसलसल बेकली दिल को रही है

मगर जीने की सूरत तो रही है

मैं क्यूँ फिरता हूँ तन्हा मारा मारा
ये बस्ती चैन से क्यूँ सो रही है

चले दिल से उम्मीदों के मुसाफ़िर
ये नगरी आज ख़ाली हो रही है

न समझो तुम इसे शोर-ए-बहाराँ
ख़िज़ाँ पत्तों में छुप कर रो रही है

हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर'
उदासी बाल खोले सो रही है

— Nasir Kazmi

More by Nasir Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Nasir Kazmi →

Shahr Shayari Collection

Shers of shahr shayari collection.

All Shahr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling