ख़्वाब में या ख़याल में मुझे मिल

तू कभी ख़द्द-ओ-ख़ाल में मुझे मिल

मेरे दिल की धमाल में मुझे देख
मेरे सुर मेरी ताल में मुझे मिल

मेरी मिट्टी को आँख दी है तो फिर
किसी मौज-ए-विसाल में मुझे मिल

मुझे क्यूँ अरसा-ए-हयात दिया
अब इन्हें माह-ओ-साल में मुझे मिल

किसी सुब्ह-ए-फ़िराक़ में मुझे छोड़
किसी शाम मलाल में मुझे मिल

तू ख़ुद अपनी मिसाल है वो तो है
इसी अपनी मिसाल में मुझे मिल

तेरे शायान-ए-शाँ है वस्फ़ यही
किसी वक़्त-ए-मुहाल में मुझे मिल

मेरे कल का पता नहीं मेरी जाँ
तू अभी मेरे हाल में मुझे मिल

मुझे मिल कर उरूज दे या न दे
मेरे वक़्त-ए-ज़वाल में मुझे मिल

— Rafi Raza

More by Rafi Raza

Other ghazal from the same pen

See all from Rafi Raza →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling