intizaar intizaar hai to hai | इन्तिज़ार इन्तिज़ार है तो है

  - Saarthi Baidyanath

इन्तिज़ार इन्तिज़ार है तो है
एतिबार एतिबार है तो है

छोड़ कर मुझको सिर्फ़ इक वो चाँद
हिज़्र का राज़दार है तो है

बावला दिल मेरी तो सुनता नहीं
आपका इख़्तियार है तो है

मैं हूँ नादाँ अगर तो हूँ तो हूँ
वो अगर होशियार है तो है

दीद का लुत्फ़ हो गया हासिल
अब नज़र कर्ज़दार है तो है

  - Saarthi Baidyanath

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari