kabhi main naazneen ko chaand kahtaa hooñ | कभी मैं नाज़नीं को चाँद कहता हूँ

  - Saarthi Baidyanath

कभी मैं नाज़नीं को चाँद कहता हूँ
कभी ज़ोहरा-जबीं को चाँद कहता हूँ

तेरा चेहरा छुपाया अब्र ने जबसे
मैं हर पर्दा-नशीं को चाँद कहता हूँ

हज़ारों ख़ूब-रू हैं इस ज़माने में
मगर मैं बस तुम्हीं को चाँद कहता हूँ

कोई बस चाँद को ही चाँद कहता है
मैं लम्स-ए-मख़मलीं को चाँद कहता हूँ

इबादत की तरह जो 'इश्क़ करते हैं
मैं उन गोशा-नशीं को चाँद कहता हूँ

ज़माने को यही मुझ सेे शिकायत है
कि मैं हर जाँ-नशीं को चाँद कहता हूँ

मैं शाइर हूँ मेरा अंदाज़ अपना है
मैं अपनी सर-ज़मीं को चाँद कहता हूँ

  - Saarthi Baidyanath

DP Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading DP Shayari Shayari