'ishq tumse kiya nahin hota | 'इश्क़ तुम सेे किया नहीं होता


  - SALIM RAZA REWA

'इश्क़ तुम सेे किया नहीं होता

ज़िन्दगी में मज़ा नहीं होता


ज़िन्दगी तो सँवर गई होती

तू जो मुझ सेे जुदा नहीं होता


तेरी चाहत ने कर दिया पागल

प्यार इतना किया नहीं  होता


चोट खाएँ भी मुस्कुराएँ भी

अब तो ये हौसला नहीं होता


सबको दुनिया बुरा बनाती है

कोई इंसाँ बुरा नहीं होता

  - SALIM RAZA REWA

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari