मिला ज़ख़्म है जो सहा भी न जाए

मोहब्बत है कितनी कहा भी न जाए

हुए सूख कर के हैं पत्थर नयन में
मेरे आँसुओं से बहा भी न जाए

न मिलते मुझे हो न होते जुदा हो
ये सच है कि तुम से रहा भी न जाए

हुई मौत है हम सफ़र ज़िंदगी की
अब क्या छोड़ के ये जहाँ भी न जाए

ख़ता तो नहीं है मोहब्बत में मरना
यूँ मर के ख़ुदा के यहाँ भी न जाए

— Sandeep Gandhi Nehal

More by Sandeep Gandhi Nehal

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep Gandhi Nehal →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling