kehne ko to yaar puraani baatein hain | कहने को तो यार पुरानी बातें हैं

  - Sarvjeet Singh

कहने को तो यार पुरानी बातें हैं
फिर भी लगता है कल की ही बातें हैं

चुप रहना हो तो चुप भी रह सकते हैं
करनी हो तो कितनी सारी बातें हैं

ये जो मैं सारी दुनिया से करता हूँ
ये जो हैं वो तेरी-मेरी बातें हैं

तेरे बिन काफ़ी अच्छे से रहता हूँ
सच लगती हैं पर ये झूठी बातें हैं

तुझ को वक़्त मिलेगा शायद इक दिन तो
तुझ को पास बिठा कर करनी बातें हैं

पहले उस सेे रोज़ मिला करते थे और
अब बस तस्वीरों से होती बातें हैं

उसकी बातें तुम दिन भर सुन सकते हो
वो कुछ इस लहजे में करती बातें हैं

एक दफ़ा में सारी बातें कर लोगे
और कभी फिर जो भी बाक़ी बातें हैं

  - Sarvjeet Singh

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari