usse pahle bhi kya mujhko zyaada haasil tha | उस सेे पहले भी क्या मुझको ज़्यादा हासिल था

  - Sarvjeet Singh

उस सेे पहले भी क्या मुझको ज़्यादा हासिल था
वो आँखों का धोखा था जो समझा साहिल था

वैसे उसकी सूरत अब कुछ ज़्यादा याद नहीं
पर इतना मालूम कि ठोड़ी पर उसकी तिल था

ना जाने कैसे ये मेरी धड़कन चलती है
उसने मुझको लौटाया ही ना मेरा दिल था

मेरी नज़रों में बाकी सारा जग दोषी है
बस उस पर इल्ज़ाम नहीं जो सच में क़ातिल था

  - Sarvjeet Singh

Dhokha Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Dhokha Shayari Shayari