pahle to uskaa KHvaab dikhaaya gaya mujhe | पहले तो उसका ख़्वाब दिखाया गया मुझे

  - Shivang Tiwari

पहले तो उसका ख़्वाब दिखाया गया मुझे
फिर उसको भूलना है बताया गया मुझे

नाकाम आशिक़ी की कहानी के वास्ते
ख़र्चा गया उसे प' चुकाया गया मुझे

मुझको तो उसके साथ ही रहना था दम-ब-दम
क्या सोच कर के मुझ
में बसाया गया मुझे

रंज -ओ- मलाल उस
में शराबोर आज तक
यानी कि उस
में आज भी पाया गया मुझे

लाने को हमको पास रुलाया गया उसे
आँखों का उसके अश्क बनाया गया मुझे

  - Shivang Tiwari

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari