ख़्वाब करते रहे दग़ा मुझ से

मुख़्तलिफ़ सच सभी जुदा मुझ से

महफ़िलों ने दिया है हम को क्या
तुम मिले हो मैं हूँ मिला मुझ से

तू न फ़ुर्क़त की भी इजाज़त ले
और क्या चाहिए बता मुझ से

मुस्कुराना मज़ीद है मुश्किल
हो लतीफ़ा तो बांँटना मुझ से

अब 'शुभम' जाल में नहीं आना
इश्क़ आज़ाद हो गया मुझ से

— Shubham Nankani

More by Shubham Nankani

Other ghazal from the same pen

See all from Shubham Nankani →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling