apna mizaaj aap hi ranjoor kar liya | अपना मिजाज़ आप ही रंजूर कर लिया

  - Sohil Barelvi

अपना मिजाज़ आप ही रंजूर कर लिया
इक शख़्स था क़रीब उसे दूर कर लिया

हम ने इलाज-ए-ज़ख़्म की हसरत में ऐ हबीब
ज़ख़्मों को नोच नोच के नासूर कर लिया

अब दिल में तू नहीं है तो ये ज़ख़्म ही सहीह
ख़ाली जगह को देख ले भरपूर कर लिया

पहले भी जा चुके हैं बहुत लोग मुझ से दूर
तू ने भी मुझ से ख़ुद को बहुत दूर कर लिया

दिल की नहीं दिमाग़ की बातों में आ गया
इक तंदुरुस्त जिस्म को माज़ूर कर लिया

  - Sohil Barelvi

Teer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Teer Shayari Shayari