ek dooje ka gham nahin samjhe | एक दूजे का ग़म नहीं समझे

  - Sohil Barelvi

एक दूजे का ग़म नहीं समझे
एक दूजे को हम नहीं समझे

'इश्क़ आसाँ नहीं मगर अब तक
जितना समझे हैं कम नहीं समझे

अच्छे लगते हो आप सब लोगों
हम को अपने सनम नहीं समझे

हम ने फिर से गँवा दिया मौक़ा'
आप के फिर सितम नहीं समझे

मेरा दिल बैठता गया लेकिन
तुम ने जाते क़दम नहीं समझे

ज़िंदगी भर रहा हमें अफ़सोस
ज़िंदगी को अहम नहीं समझे

मैं वही होनहार हूँ जिस को
वक़्त पर मोहतरम नहीं समझे

  - Sohil Barelvi

Sorry Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Sorry Shayari Shayari