paanv thode pasaara leta hooñ | पाँव थोड़े पसार लेता हूँ

  - Sohil Barelvi

पाँव थोड़े पसार लेता हूँ
अपनी चादर सँवार लेता हूँ

जब भी अल्बम निहार लेता हूँ
अपना चेहरा उतार लेता हूँ

कोई बोले तो मेरे दुश्मन से
अपने सीने पे वार लेता हूँ

कान कच्चे हैं ग़म-गुसारों के
फिर मैं ख़ुद को पुकार लेता हूँ

रास आया नहीं जहाँ फिर भी
एक दो दिन गुज़ार लेता हूँ

पेट भरता हूँ एक शाइर का
अपने हक़ को मैं मार लेता हूँ

  - Sohil Barelvi

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari