जब गिरे हम आसमाँ से झूट के

खुल न पाए बंद पैराशूट के

अपना ही मेला सजाने लग गए
तुम हमारी उँगलियों से छूट के

एक रस्सी है गले में मेरे और
हाथ में रेशे भरे हैं जूट के

मंज़िलों का दुख नया दुख था इन्हें
रो पड़े छाले हमारे फूट के

— Swapnil Tiwari

More by Swapnil Tiwari

Other ghazal from the same pen

See all from Swapnil Tiwari →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling