उम्र गुज़रेगी अब तीरगी में
काफ़ी बेचैनी है रौशनी में
साल ये भी अकेले बिताया
वो नहीं आई दीपावली में
ख़त्म कर इश्क़-ओ-रब्त-ओ-त'अल्लुक़
याद ही बस बची ज़िंदगी में
इश्क़ ख़ातिर कमाना पड़ेगा
क्या रखा है यहाँ शा'इरी में
दोस्त तक याद नइँ करते अब तो
कौन ही साथ दे मुफ़्लिसी में
— RAAHI















