जिस्म मेरा, पर ये साया कौन है?
इस क़दर मुझ में समाया कौन है?
नींद में पलकें चमकती हैं मेरी
ख़्वाब में मेरे ये आया कौन है?
किसकी धुँदली सी हैं यादें ज़ह्न में?
कौन है वो ए ख़ुदाया कौन है?
मुश्किलें घेरें तो ये मालूम हो
कौन अपना है, पराया कौन है?
दौलतों के भूके नंगे दौर में
किसने रिश्तों को निभाया, कौन है?
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Haider Khan
our suggestion based on Haider Khan
As you were reading Khwab Shayari Shayari