आने वाले आते हैं
जाने वाले जाते हैं
जबजब आसूँ आते हैं
हम सारे पी जाते हैं
हाथ पकड़ लो ऐ साथी
तन्हा भी गुम जाते हैं
प्यास नहीं बुझती उन की
भूखे भी सो जाते हैं
दुनिया छोड़ गए हैं जो
लोग किधर वो जाते हैं
यूँ ही शे'र नहीं बनते
दर्द निचोड़े जाते हैं
ख़ुशियाँ आएँगी सलमा
ग़म भी आते जाते हैं
— Salma Malik















