देखा है ज़माने को ज़माने की नज़र से
बस नाम का ही साथ निभाने की नज़र से
है प्यार मिरा प्यार ये सामान नहीं है
देखा नहीं तुम को कभी पाने की नज़र से
नज़रों से समझ कर के वहीं पास गया हूँ
देखा मुझे जब उस ने बुलाने की नज़र से
देखो जो नज़र से मैं वही हूँ तिरा तोयेश
है बात कहाँ कोई छुपाने की नज़र से
— Toyesh prakash















