जानते हो तुम

मुझे चूड़ियाँ पसंद हैं
लाल नीली हरी पीली
हर रंग की चूड़ियाँ
जहाँ भी देखती हूँ चूड़ियों से भरी रेड़ी
जी चाहता है तुम सारी ख़रीद दो मुझे
मगर तुम नहीं होते
ना मेरे साथ ना मेरे पास
ख़ुद ही ख़रीद लेती हूँ नाम से तुम्हारे
पहनती हूँ छनकाती हूँ उन्हें
बहुत अच्छी लगती है हाथों में मेरे
कहते रहते हो तुम
चुपके से कानों में मेरे
जानते हो तुम
मुझे चूड़ियाँ पसंद हैं

— Varsha Gorchhia

More by Varsha Gorchhia

Other nazm from the same pen

See all from Varsha Gorchhia →

Festive Shayari Collection

Shers of festive shayari collection.

All Festive Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling