apni aankhon mein bhar kar le jaane hain | अपनी आँखों में भर कर ले जाने हैं

  - Varun Anand

अपनी आँखों में भर कर ले जाने हैं
मुझको उसके आँसू काम में लाने है

देखो हम कोई वहशी नइँ दीवाने हैं
तुमसे बटन खुलवाने नइँ लगवाने हैं

हम तुम इक दूजे की सीढ़ी है जानाँ
बाक़ी दुनिया तो साँपों के ख़ाने हैं

पाक़ीज़ा चीज़ों को पाक़ीज़ा लिखो
मत लिक्खो उसकी आँखें मयखाने हैं

  - Varun Anand

Emotional Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Varun Anand

As you were reading Shayari by Varun Anand

Similar Writers

our suggestion based on Varun Anand

Similar Moods

As you were reading Emotional Shayari Shayari