Lalit Pandey

Top 10 of Lalit Pandey

    चाँद सूरज की चमक और सितारा देखो
    बाम से उतरो उतरते ही दुबारा देखो

    पहले देखो मिरी आँखों में मुहब्बत अपनी
    कुछ न दिख पाए तो दरिया का किनारा देखो

    जो तरफ़दार थे अख़लाक़ के उन सबके सिवा
    कैसे कैसों को दिया उस ने सहारा देखो

    माँगता कौन बग़ावत की पज़ीराई पर
    कैसे करते हैं यहाँ लोग गुज़ारा देखो

    हो ख़सारा तो बताते हैं मुनाफ़ा ये लोग
    और मुनाफ़े से ये कहते हैं ख़सारा देखो
    Read Full
    Lalit Pandey
    10
    2 Likes
    हुस्न और इश्क़ की ग़फ़लत से डरा करते हैं
    मेरे ग़म-ख़्वार अक़ीदत से डरा करते हैं

    ज़ीस्त की अस्ल हक़ीक़त से डरा करते हैं
    अब तो रहगीर भी हिजरत से डरा करते हैं

    दिल-लगी ने नहीं आदत ने डराया हम को
    लोग सिगरेट से नहीं लत से डरा करते हैं

    आप इज़हार ए मुहब्बत से डरा करते थे
    माज़रत हम तो मुहब्बत से डरा करते हैं

    उन को बचपन में कभी माँ ने डराया होगा
    वो सभी मर्द जो औरत से डरा करते हैं

    जिस्म को बाप की दस्तार समझने वाले
    पास आ कर भी शरारत से डरा करते हैं
    Read Full
    Lalit Pandey
    9
    2 Likes
    गर तअल्लुक़ हो किसी से तो रहे फिर उम्रभर
    परवरिश के साथ मेरी सोच भी कुछ और है
    Lalit Pandey
    8
    0 Likes
    इस ज़िंदगी को मौत से भी बद-तरीन देख
    का'बे को जा रहे हैं यहाँ मुंकिरीन देख

    इक बार उस ने आँख दिखाई थी मुझ को दोस्त
    नीचे है उस की आज तलक आस्तीन देख

    वो दोस्ती निभाएगा इस दुश्मनी के बा'द
    अपने रक़ीब पर कभी कर के यक़ीन देख

    मासूमियत भी मिट गईं नादानियाँ भी ख़त्म
    इक हादसे ने कर दिया कितना ज़हीन देख

    चालाकियाँ ये ख़्वाहिशें आदम से कहती हैं
    बेहतर को पा लिया है तो अब बेहतरीन देख

    फूलों का गोश्त नोच के काँटों को चुन लिया
    ये तितलियाँ भी ख़ून की हैं शाइक़ीन देख

    स्कूल के दिनों में जिन्हें देखते न थे
    वो लड़कियाँ भी हो गईं कितनी हसीन देख
    Read Full
    Lalit Pandey
    7
    2 Likes
    इश्क़ में हो के जो बदनाम नहीं आते हैं
    उन के प्यालों में कभी ज़ाम नहीं आते हैं

    लोग जो दौड़ यहाँ दौड़ रहे हैं हर पल
    मुझ को ये सब रविश-ए-आम नहीं आते हैं

    गाँव छोड़ा तो कटी रात ज़मीं पे मेरी
    इस बड़े शहर में ख़य्याम नहीं आते हैं

    रूह को लोग बनाने में लगे हैं पत्थर
    अब अहिल्या के लिए राम नहीं आते हैं

    शादी से पहले सभी लोग यही कहते हैं
    मुझ को कोई भी बुरे काम नहीं आते हैं
    Read Full
    Lalit Pandey
    6
    2 Likes
    सबका यक़ीन बढ़ने लगा ख़ाकसार पर
    या'नी कि चोट पड़ने लगी है दरार पर

    जिस की रखी हो नींव यहाँ पासवर्ड से
    कैसे मैं ऐतिबार करूँ ऐसे प्यार पर

    वो शख़्स जिस ने रोज़ मुझे अनसुना किया
    वो शख़्स कैसे लौट गया इक पुकार पर

    चर्चे हमारी हार के होने लगे थे सो
    सबने हमारा नाम लिखा इश्तिहार पर

    इक लड़की की पसंद से शादी हुई है आज
    या'नी कि दीप जलने लगे घर के द्वार पर

    मैं ने ज़बान सौंप दी है उस के हाथ में
    वो भी क़रार करने लगी है क़रार पर

    वो मेरे साथ उतना ठहरती है जितना देर
    इक बूँद ठहरी रहती है बिजली के तार पर

    कुछ इस तरह वो होंठ पे रख कर गया है होंठ
    रक्खे हों जैसे हाथ किसी ने गिटार पर

    फिर से जवाब आने लगे हैं सवाल के
    फिर से शराब चढ़ने लगी है ख़ुमार पर
    Read Full
    Lalit Pandey
    5
    1 Like
    निकलकर क़ैद से बाहर नहीं आता
    मेरे दर पर मेरा परवर नहीं आता

    खिलौने ख़ुद बना कर खेलता था मैं
    सभी के गाँव जादूगर नहीं आता

    इशारों पर किसी के नाचता है वो
    मेरे पत्तों में जो नंबर नहीं आता

    तुम्हें इस ज़िंदगी का ग़म नहीं या'नी
    तुम्हारी दाल में पत्थर नहीं आता

    हमारे हिस्से में आवारगी आई
    हमारे हिस्से कोई घर नहीं आता
    Read Full
    Lalit Pandey
    4
    1 Like
    वो अपने घर की बड़ी बेटी थी सो मैं ने भी
    बिछड़ते वक़्त उसे बे-वफ़ा नहीं बोला
    Lalit Pandey
    3
    3 Likes
    वो दोस्ती निभाएगा इस दुश्मनी के बा'द
    अपने रक़ीब पर कभी कर के यक़ीन देख
    Lalit Pandey
    1
    2 Likes