तू उस का पहले से था ग़लती मेरी थी
ख़ुदा से फिर भी माँगा ग़लती मेरी थी
तेरी शादी का हाँ तू ने बताया था
ख़बर थी फिर भी चाहा ग़लती मेरी थी
बदल जाती है क़िस्मत एक पल में भी
था मैं ने ऐसा सोचा ग़लती मेरी थी
तू सब से प्यार से ही बात करती है
हाँ मैं ने प्यार समझा ग़लती मेरी थी
तू किस के साथ भी घू
में मुझे क्या पर
मैं हो जाता था ग़ुस्सा ग़लती मेरी थी
सदा ख़ुश रखना दोनों को मेरा क्या है
पता सब है न कान्हा ग़लती मेरी थी
तेरे जाते ही मिलने मौत आए काश
तू अर्थी पे न रोना ग़लती मेरी थी
— 100rav















