jiye ja raha hai mare ja raha hai | जिए जा रहा है मरे जा रहा है

  - Aqib khan

जिए जा रहा है मरे जा रहा है
जो करना नहीं है करे जा रहा है

वो मेरा भी है और ग़ैरों का भी अब
वो उम्मीदों से अब परे जा रहा है

उन्हें छोड़ कर चल दिया जब मैं सच में
लगे मुझ सेे कहने अरे जा रहा है

रुका था मैं जिसके लिए शख़्स वो अब
किसी और के आसरे जा रहा है

सभी को दिखाता है ताक़त जो अपनी
कि देखो वो ख़ुद से डरे जा रहा है

  - Aqib khan

Hausla Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Hausla Shayari Shayari