vo mujhe yaad kar rahi hogii | वो मुझे याद कर रही होगी

  - Aqib khan

वो मुझे याद कर रही होगी
रात तारों को ताकती होगी

एक लड़की जो तुमको चाहेगी
देख लेना वो सिरफिरी होगी

पूछते क्यूँ हो उसके बारे में
वो हवा थी वो बह गई होगी

सोच में अब तलक पड़ा हूँ मैं
क्या मुझे भी वो सोचती होगी

जो मेरी उसके साथ गुज़रेगी
यार क्या ख़ूब ज़िन्दगी होगी

ख़त रखा था जो उसकी कॉपी में
उसने वो कॉपी देख ली होगी

जाने की वजह ही बता देता
कुछ न कुछ बात तो हुई होगी

  - Aqib khan

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari