जब उस का जाना होगा
जीवन आसान नहीं होगा जब उस का जाना होगा
पूरा अरमान नहीं होगा जब उस का जाना होगा
महफ़िल ग़मगीन रहेगी मेरी उस की यादों में अब
मेरा ख़्वाब अधूरा होगा जब उस का जाना होगा
रात सजेगा मंडप उस का गीत विरह के बाजेंगे
यार मुझे तब रोना होगा जब उस का जाना होगा
इक रोज़ उसे खो कर मुझ को याद पुरानी आएगी
फिर भी मुझ को जीना होगा जब उस का जाना होगा
इक गीत लिखूंँगा जिस
में उस का मेरा मिलना होगा
फिर बा'द मेरा मरना होगा जब उस का जाना होगा
— Devansh gupta















