'ajab sa mod aaya hai kahaanii men | 'अजब सा मोड़ आया है कहानी में

  - Dileep Kumar

'अजब सा मोड़ आया है कहानी में
लगायी है किसी ने आग पानी में

सदाक़त की तरफ़दारी ज़रूरी है
मगर यूँँ फ़ाइदा है कम-ज़बानी में

उड़ाई मौज हमने आसमानों पर
खिलाए गुल कई हमने जवानी में

तिरे जैसा न कोई हम सेफ़र हो तो
सफ़र ये ख़त्म होगा राइगानी में

किसी से भी नहीं जब बात बन पाई
बिता दी 'उम्र हमने ख़ुद-ग़ुमानी में

  - Dileep Kumar

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dileep Kumar

As you were reading Shayari by Dileep Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Dileep Kumar

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari