KHvaab hai koi use darkaar hamse | ख़्वाब है कोई उसे दरकार हम सेे

  - Dileep Kumar

ख़्वाब है कोई उसे दरकार हम सेे
पर ज़रा सा भी नहीं है प्यार हम सेे

'इश्क़ में हम तो नया क्या करते जब इक
ख़ुदकुशी भी हो न पाई यार हम सेे

बारहा उसकी गली जाने से मेरे
लोग अब नाराज़ हैं दो-चार हम सेे

ये कहानी यूँँ बनाई है ख़ुदा ने
भागते हैं सारे ही किरदार हम सेे

हम अकेले ही नहीं तुम सेे परेशाँ
और भी होंगे कई हुश्यार हम सेे

  - Dileep Kumar

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dileep Kumar

As you were reading Shayari by Dileep Kumar

Similar Writers

our suggestion based on Dileep Kumar

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari