aaj suraj sa machal kar saamne aao zara | आज सूरज सा मचल कर सामने आओ ज़रा

  - Divya 'Kumar Sahab'

आज सूरज सा मचल कर सामने आओ ज़रा
नैन सागर है तो ढल कर सामने आओ ज़रा

याद ये जिस राह से मुझ तक पहुँच जाती है, उस
राह पर तुम आज चल कर सामने आओ ज़रा

कह रहे हैं सब मुझे वो दूर है अब भूल जा
ऐ सुनो, दिल से निकल कर सामने आओ ज़रा

ये वफ़ा, विश्वास, सपना, नम्रता और क़द्र है
ये मोहब्बत है सँभल कर सामने आओ ज़रा

ख़्वाब में हाँ मिल लिए पर ख़्वाब तो बस ख़्वाब हैं
नींद में अब तुम ख़लल कर सामने आओ ज़रा

  - Divya 'Kumar Sahab'

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Divya 'Kumar Sahab'

As you were reading Shayari by Divya 'Kumar Sahab'

Similar Writers

our suggestion based on Divya 'Kumar Sahab'

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari