तुम ने सोचा है ज़माना छोड़ दोगे

इस का मतलब ये कि आना छोड़ दोगे

खेल जब तुम जान लोगे ज़िन्दगी का
बे वजह तुम मुस्कुराना छोड़ दोगे

तोड़ दूँगा बोतलों से दोस्ती मैं
यार जब तुम याद आना छोड़ दोगे

जिस्म ढ़क के रखने का जो बोल दूँ मैं
तुम तो ज़ख़्मों को दिखाना छोड़ दोगे

मिलने तो इक दिन तुम्हें आऊॅंगा पर तब
जब मुझे तुम आज़माना छोड़ दोगे

है अलौकिक ये क़सम तुम को कि अब उस
बे-वफ़ा का तुम ठिकाना छोड़ दोगे

— Madan Gopal 'AloukiK'

More by Madan Gopal 'AloukiK'

Other ghazal from the same pen

See all from Madan Gopal 'AloukiK' →

Dosti Shayari Collection

Shers of dosti shayari collection.

All Dosti Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling