आप ऐसी सदा दुआ न करें

जल्दबाज़ी में फ़ैसला न करें

आप को मैं अगर पसंद नहीं
एक अच्छा भी मुर्तज़ा न करें

हिज्र अच्छा नहीं रहा है कभी
आप ऐसे हमें जुदा न करें

आप पर तो हमें यक़ीं था कभी
इश्क़ में तो अभी दग़ा न करें

आप का तो पता लगा है अभी
आप मेरा कभी पता न करें

— Mohammad Bilal

More by Mohammad Bilal

Other ghazal from the same pen

See all from Mohammad Bilal →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling