मिरे दोस्त अब हम परिंदों से सच्ची मोहब्बत करेंगे
मुझे ये पता था कि इंसान हैं ज़्यादा दिक्कत करेंगे
फ़क़त इक पुरानी सी तस्वीर में दिख सकेगा वो चेहरा
वो इक दिन जुदा होना है जिस की भी हम हिफ़ाज़त करेंगे
मिला एक बच्चा जो संभालता है अकेले ही घर को
कि औलाद कल ख़ुश रहे आज से और मेहनत करेंगे
— Neeraj Nainkwal















